हम भाग्यशाली हैं, जो हमें रामलला का दर्शन मिला : केएस ईश्वरप्पा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम ने भाजपा नेताओं के साथ अयोध्या में किया दर्शन-पूजन


अयोध्या। कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा गुरुवार को भाजपा की 18 लोगों की टीम संग अयोध्या पहुंचे। यहां सभी ने अपने परिवारीजनों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन किया। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने कहा, “हनुमान के जन्म स्थान से भगवान प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान पर आया हूं। हम सभी भाग्यशाली हैं, जो हमें भगवान रामलला का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।

मह््रर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा ने कहा,“ नए मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, इस बात की हम लोगों को बहुत खुशी है। पहले अयोध्या में कुछ भी नहीं था, लेकिन अब यहां बहुत कुछ है। एयरपोर्ट देखने से ही मालूम पड़ता है कि अयोध्या बहुत बदल गई है। हमारे जीवित रहते भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर कर्नाटक से आए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही आना चाहता था। अयोध्या में बहुत भीड़ थी, इसलिए नहीं आ पाया और अब भगवान राम लला दर्शन करने आया हूं।

एयरपोर्ट पर किया गया भव्य स्वागत


-पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईश्वरप्पा 11 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका और उनके साथ आए 18 सदस्यों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कलाकारों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। यहां से वे राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। राम जन्मभूमि पहुंचकर सभी ने राम लला का दर्शन पूजन किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कर्नाटक से आए अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। अयोध्या एयरपोर्ट पर भापा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कांशीराम रावत, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने पुष्प गुच्छ देकर व रामनामा पहना कर सभी का अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़े  डीएम-एसएसपी ने चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण

एयरर्पोट से सभी ने श्री राम जन्म भूमि पहुंच कर रामलला का आशीर्वाद लिया। एयरपोर्ट पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि ने कहा कि आज हम बहुत ही खुश हैं की भगवान श्री राम के जन्मभूमि में पहुंचकर हम बहुत खुश है अपने आप को भाग्यशाली समझते है। भगवान राम आज अपने भव्य दिव्य मंदिर में हैं। हमारे जीवनकाल में यह हो गया। 500 वर्षो के पहले भगवान राम लला जी का मंदिर था जिसे तोड़कर बाबर ने मस्जिद बना दिया था। जिसे आज मोदी और योगी की सरकार ने नव्य भव्य बना दिया। इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कर दिया। दर्शन करने के बाद अयोध्या कितनी बदली है इस पर बात करेंगे। दो साल पहले अयोध्या आया था। जहां तक एयर पोर्ट को देखने के बाद की बात करें तो अयोध्या बहुत अच्छी हो गई है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya