भूमि पूजन के लिए सौंपा पौराणिक स्थलों का जल व मिट्टी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि पूजन हेतु डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने जनपद श्रावस्ती के पौराणिक स्थलों महर्षि वाल्मीकिजी की तपोस्थली सीताद्वार से पवित्र जल एवं मिटटी, जैन धर्म के तृतीय तीर्थंकर भगवान सम्भवनाथजी की जन्मस्थली एवं भगवान बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती से पावन मिट्टी, पाण्डवकालीन विभूतिनाथ मन्दिर गुप्तकाशी का पवित्र जल एवं मिटटी, जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित आदिशक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी मन्दिर का पावन जल एवं मिटटी एकत्रित करके आज सात कलशों में रखकर विधिवत पूजन अर्चन कर अयोध्या भूमिपूजन के लिए पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने अपने आवास से विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अजय जायसवाल के नेतृत्व में विहिप के जिम्मेदार पदाधिकारियों को सौंपकर अयोध्या के लिए रवाना किया,इस अवसर पर प्रदेश परिषद सदस्य भाजपा हरिश्चंद्र गुप्ता, दिनेश आर्य, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम कश्यप, सेवाभारती जिला संयोजक राजीव पांडेय राजू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चन्द्र कुमार मिश्रा, वासुकीनाथ मिश्रा,पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवपुरा बलरामपुर जगदीश पासवान, समाज सेवी विट्टू रिजवानी, तीर्थराम वर्मा, सम्मानित कारसेवक राम फेरे गुप्ता सहित कारसेवक गण, विहिप के पदाधिकारी,एवं भाजपा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें सभी अधिकारी : राजेश कुमार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya