अयोध्या। भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर श्री मरी माता मन्दिर रामनगर तिराहा पर भण्डारा का आयोजन किया गया। मन्दिर के पुजारी चंचल दास ने भगवान विश्वकर्मा की फोटो पर फूलमाला चढ़ाया और आरती पूजन कर भोग लगाया। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने भण्डारा का शुभारम्भ किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत माला पहनाकर पुजारी चंचल दास ने किया। इस मौके पर शोभित कपूर, उग्रसेन मिश्रा, रंजन पंडित, विनोद पाण्डेय, दीपक, रामजी पाण्डेय, अवधेश तिवारी, सुंधीर पाण्डेय, दिलीप अग्रहरि, प्रेम, अजय, सानू पाठक, श्रवण, शिवा, विकास, आकाश, शालू, सुमन, मोहन संगतानी अदि उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा जयंती पर हुआ भण्डारा
107
previous post