अयोध्या। सड़क दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों की स्मृति में रविवार को ‘वर्ल्ड डे आफ रीमेम्बर्स फार रोड़ ट्रैफिक विक्टम्स’ वाँकथान निकाला गया। इसकी शुरूवात प्रातः 10ः30 बजे प्रधान डाकघर सिविल लाइन्स से हुई और समापन राजकीय इण्टर कालेज में हुआ। वाँकथान को एस0पी0सीटी विजय पाल सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) एस0डी0 सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बी0के0 अस्थाना, टीएसआई विवेक सिंह तथा परिवहन विभाग के समस्त प्रवर्तनकर्मी व स्टाफ के लोग उपस्थित रहें। वाँकथान में विभिन्न विद्यालयों के करीब 250 बच्चों व अन्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को यातायात के नियमों को जानकारी देते हुए नियमों का पालन की अपील की गई तथा तत्सम्बन्धी पैम्फलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम के अन्त में सभी को सूक्ष्म जलपान भी वितरित किया गया। सांय 05ः30 बजे सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों की आत्मा की शान्ति हेतु एक कैंडिल मार्च निकाला गया तथा मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी और यातायात के नियमों का शपथ भी दिलायी गयी।
104
previous post