-सांस्कृतिक उत्सव को पूर्ण मनोयोग से रामकाज समझ पूर्ण करें : डॉ. बिजेंद्र सिंह
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने प्रान्तीयकृत दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को दूसरे दिन बड़े स्तर पर प्रातः 10 बजे से स्वयंसेवकों को रिजर्व बसों से राम की पैड़ी के लिए रवाना किया। यातायात संयोजक प्रो. अनूप कुमार ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स उपस्थित हुए। सभी स्वयंसेवकों में भारी उत्साह दिखाई पड़ा।
स्वयंसेवकों को परिसर से दीपोत्सव स्थल के लिए रवाना किया। इसके लिए आज लगभग एक दर्जन से अधिक बसों को लगाया गया। कुलपति ने दीपोत्सव स्थल पर टीम के साथ सभी घाटों पर सघन दौरा किया। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव स्थल पर जुटे सभी स्वयंसेवक, प्रशासन और मीडिया का एक ही लक्ष्य दीपोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाना है।
प्रदेश सरकार के कुशल नेतृत्व में इस सांस्कृतिक उत्सव को पूर्ण मनोयोग से इसे रामकाज समझ कर करना है। अधिकतर घाटों पर 60 फीसदी से अधिक दीप बिछाई जा चुके हैं। कुछ घाटों ने आज ही निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप दीप बिछाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया है। सभी 56 घाटों पर वॉलिंटियर्स लक्ष्य के अनुरूप दिए बिछाने का कार्य बृहद स्तर पर चल रहा है।
दीपोत्सव स्थल के सभी घाटों पर घाट प्रभारी, घाट समन्वयको की देखरेख में किया कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर दीपोत्सव नोडल प्रभारी प्रो एस एस मिश्र, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो, हिमांशु शेखर सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. के के वर्मा, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. पी के द्विवेदी, डॉ. गीतिका श्रीवास्तव, डॉ. मनीष सिंह आदि बड़ी संख्या में शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।