20 वर्षो से तहसील में डंप धनराशि अब मिलेगी ग्राम पंचायतों को

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। विकास खण्ड मुख्यालय सोहावल पर प्रधान संघ की बैठक आहूत की गई जिसमें सोहावल तहसील क्षेत्र में स्थित तालाबों को मत्स्य पालन हेतु नीलाम करने से मिलने वाली धनराशि का पचहत्तर प्रतिशत ग्राम पंचायतों को मिलने का शासनादेश है। लेकिन विगत लगभग बीस वर्षों से तहसील के अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों को उक्त धनराशि ना देकर उनके अधिकार पर डाका डाला जा रहा है। इस संबंध में सोहावल तहसील के आक्रोशित ग्राम प्रधानों द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर स्थित सभागार में बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया।

इस विषय में खण्ड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता को प्रधान संघ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ब्लाक प्रमुख एवं प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान,प्रधान गिरजेश तिवारी बब्बू,प्रधान कप्तान तिवारी,प्रधान योगेंद्र सिंह फौजी,प्रधान राजेश तिवारी,प्रधान अविरल तिवारी प्रधान करिया प्रधान मनोज कुमार सिंह प्रधान अयोध्या प्रसाद वर्मा प्रधान शांति देवी प्रधान कुसुम प्रधान विष्णु निषाद प्रधान साधना देवी प्रधान अर्जुन मिश्रा प्रधान ज्वाला प्रसाद प्रधान शैलजा पांडेय आदि प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन ज्ञापन के उपरांत खंड विकास अधिकारी ने बीस वर्षों से डंप उक्त धनराशि ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खाते में हस्तांतरित करने का एक अनुरोध पत्र एसडीएम जय जीत कौर मिश्रा को भेजा उक्त पत्र की एक प्रति प्रधान गिरजेश तिवारी कप्तान तिवारी सर्वेश सिंह बड़े बाबू योगेंद्र सिंह फौजी राजेश तिवारी डब्बू पांडेय विष्णु निषाद अर्जुन मिश्रा बलराम पाठक आदि के साथ तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता को सौंपा गया है। जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खाते में अंश धनराशि तहसील स्तर से स्थानांतरित की जायेगी।उक्त धनराशि से ग्राम पंचायतों का विकास कार्य और बढ़ेगा प्रधानों की मेहनत रंग लायी है।

इसे भी पढ़े  पॉलिटेक्निक की 177 छात्राओं को वितरित किया गया टेबलेट

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya