अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ व संस्था शंखध्वनि के अध्यक्ष विकास सिंह ने अपनी संस्था के माध्यम से मजदूर तथा निर्धन व्यक्तियों तक राहत सामग्री पहुंचने के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को 51 हजार का चेक प्रदान किया। इस राशि से गरीबों को मास्क, सेनेटाईजर तथा घरेलू भोजन सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी। विकास सिंह सांसद लल्लू सिंह के पुत्र है।
विकास सिंह ने कहा कि इस आपात घड़ी में सक्षम व्यक्तियों को गरीबों की सहायता से आगे आना चाहिए। अगर हम अपनी समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे तो देश इस आपदा से लड़ने में सक्षम होगा। आने वाले समय में भी गरीबों व जरुरतमंदों की हर सम्भव मद्द की जायेगी। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, सचिव अनूप दूबे मौजूद रहे।
विकास सिंह ने डीएम को सौंपा 51 हजार का चेक
18