विधान परिषद में उठाया हल्ले द्वारिकापुर ग्राम प्रधान हत्याकाण्ड का मुद्दा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रदेश में सुनयोजित तरीके से हो रही सपा कार्यकर्ताओं की हत्या: हीरालाल

अयोध्या। विधान परिषद में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की हत्यायों पर सरकार के जवाब से असतुष्ट समाजवादी पार्टी के सदस्यो ने सरकार विरोधी नारे बाजी करते हुए वाकआउट किया। शून्य काल में सपा के सदस्य विधान परिषद हीरालाल यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलो में सपा कार्यकर्ताओं की सुनियोजित तरीके से हत्या होने का आरोप लगाते हुए सदन की कार्यवाही रोक कर चर्चा कराने की मांग की श्री यादव ने अयोध्या के हल्ले द्वारिकापुर में ग्राम प्रधान देव शरण यादव की कुचेरा बजार से जाते समय हत्या कर दी अभियुक्त ग्राम समाज की 56 बीघा जमीन पर कब्जा किये हुए है प्रधान देव शरण यादव रास्ता बनवा रहे थे उन्होने कहा की दबंगो ने गोली मारने के बाद वीभत्स तरीके से काट दिया उसके बाद खुद बोले की हमने मार दिया ले जावों इसी तरीके से प्रयागराज के ग्राम-सराय जयराम ने प्रधान द्वारा कुलदीप यादव को एवं अयोध्या जिले के गांेसाईगंज विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अखिलेश यादव ‘टक्कू’ की जिम से खीच कर हत्या कर दी गयी उन्होने कहा की सरकार के इशारे पर अन्य प्रधानो को प्रताड़ित किया जा रहा है उनके खिलाफ फर्जी मुकदमें लगाये जा रहे है। इसी तरह से कौशाम्बी जिले के थाना कड़ाधाम में सिकन्दर यादव की 19 जून को हत्या कर दी गयी। श्री यादव ने कहा की प्रदेश में जंगल राज है सरकार नाम की कोई चीज नही है। श्री यादव ने सरकार से प्रधान देव शरण की हत्या की जाॅच अन्य एजेंन्सी से कराकर दोषियों का शख्त सजा दिलाने की मांग की है। श्री यादव ने कहा की भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बढ़ गये है लोकसभा चुनाव के बाद इतने बड़े पैमाने पर हत्यायें कभी नही हुयी यू0पी0 में कोई जिला नही बचा है जहा सपा कार्यकर्ताओं की हत्या न हुई हो 23 मई के बाद अब तक प्रदेश में सिर्फ यादव विरादरी के 60 से ज्यादा लोगो की हत्यायें हो गयी है। उन्होने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार के इशारे पर टारगेंट कर दलित मुस्लिम और यादव लोंगो की हत्याऐ हो रही है। श्री यादव ने कहा कि ऐसे अराजकता के हलात कभी नहीं रहे हैं। श्री यादव हत्या के घटनाओं में हुई कार्यवाही पर सरकार से जवाब मांगने लगे। अधिष्ठाता ने कार्य स्थगन अस्वीकार करते हुए सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए सन्दर्भित कर दिया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya