उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 15 अप्रैल को आएंगे अयोध्या

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डीआरएम ने रेल मार्ग का किया निरीक्षण

अयोध्या। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के 15 अप्रैल को अयोध्या दौरे को लेकर के डीआरएम ने लखनऊ से अयोध्या रेल मार्ग का निरीक्षण किया। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और रेलवे संबंधित अधिकारियों के साथ मंथन किया। रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। डीआरएम अयोध्या से काशी के रेल मार्ग के निरीक्षण के लिए रवाना हुए।

उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को रेल मार्ग से लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी जाएंगे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। राम नगरी में रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। हनुमान जी की आरती भी उतारेंगे। उपराष्ट्रपति अयोध्या के वरिष्ठ संतों से भी मुलाकात कर सकते हैं। राम मंदिर निर्माण से भी रूबरू होंगे।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya