सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप के मुख्य अतिथि होंगे कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नन्दिनी नगर स्पोर्ट स्टेडियम नवाबगंज, गोण्डा में 11 को होगा उद्घाटन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह, नन्दिनी नगर स्पोर्ट स्टेडियम नवाबगंज, गोण्डा में 11 नवम्बर, 2021 को 11 बजे भारतीय कुश्ती संघ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियन-2021 के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुलपति प्रो0 सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इस चैम्पियन में देशभर के पहलवानों का जमावड़ा होगा।

कुलपति प्रो0 सिंह ने संघ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियन की बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। कुलपति ने बताया कि गोण्डा जनपद में इस तरह की चैम्पियनशिप का होना वहां के निवासियों के लिए गौरव का पल है। इससे युवाओं में कुश्ती के प्रति रूचि बढ़ेगी और पहलवानों के खेल के प्रति समर्पण की भावना से युवा ओत-प्रोत होंगे। कुलपति प्रो0 सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिता विश्वविद्यालय में कराई जाती है तो विश्वविद्यालय प्रशासन पूरा सहयोग प्रदान करेगा।

विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में कैसरगंज के सांसद की ओर से नन्दिनी नगर पी0जी0 कालेज के प्राचार्य डॉ0 अजय कुमार मिश्र एवं लखनलाल शरण सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 बी0एल0 सिंह ने कुलपति प्रो0 सिंह को आमंत्रण पत्र भेंटकर आमंत्रित किया। आयोजक सदस्यों ने कुलपति को बताया कि 11 नवंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नंदिनी नगर स्पोर्ट्स मैदान में होना है। यह 66वीं सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इसमें देशभर के 32 टीमों के 12 सौ पहलवान व कोच आ रहे हैं। इसमें विजयी पहलवान, एशियन और ओलंपिक कामनवेल्थ गेम के एवं अर्जुन अवार्डी सत्यव्रत, कामनवेल्थ के गोल्ड विजेता राजवीर शिकारा, कुश्ती की फेमस खिलाड़ी गीता फोगट व खेल रत्न अवार्ड प्राप्त बजरंग पूनिया का आगमन हो रहा है।

इसे भी पढ़े  कड़ी मेहनत करना ही सफलता का मूल मंत्र : उमा शंकर शुक्ल

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  महेंद्र सिंह रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह रहेंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख सहित सम्मानित खेल प्रेमी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में की भांति इस वर्ष भी प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री, भारत सरकार के राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह के आगमन की सूचना है। पूरे कार्यक्रम के आयोजक कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एशियन कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह है। मौके पर ओएसडी डॉ0 शैलेन्द्र सिंह, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya