कुलपति ने दीपोत्सव के लिए की सरयू आरती

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ- राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने दिव्य दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अयोध्या के नया घाट पर मॉ सरयू की महाआरती की। इसमें विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ एवं वित्त अधिकारी प्रो0 चयन कुमार मिश्र शामिल रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि अयोध्या के दीपोत्सव ने दुनियां में अलग पहचान बनाई है। सभी की निगाहें इस पर टिकी रहती है।

विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव के लेकर काफी सतर्क है। दीपोत्सव के पदाधिकारियों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुलपति ने बताया कि प्रभु श्रीराम सभी के दिल में बसते है। उनका नाम लेने से ही सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के पांचवें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय की समितियां कार्य को अंतिम रूप दे रही है। मुझे विश्वास है कि दीपोत्सव के पदाधिकारियों के नेतृत्व में 12 हजार स्वयंसेवक पिछले रिकार्ड को तोड़ते हए इसे विश्वपटल पर स्थापित करेंगे।

अयोध्या में महाआरती के समय नोडल अधिकारी प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, प्रो0 आरके तिवारी, प्रो0 गंगाराम मिश्र, डॉ0 श्रीश अस्थाना, डॉ0 अनुराग पाण्डेय, डॉ0 त्रिलोकी यादव, ज्ञान प्रकाश चौधरी सहित दीपोत्सव के समन्वयक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  कुमारगंज में उत्सव मैरिज लॉन व उत्सव वाटिका रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya