कुलपति ने स्वसेवकों के साथ दीपोत्सव का किया शंखनाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– कुलपति ने राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के लिए स्वयंसेवकों में भरा जोश

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने दीपोत्सव 2021 को सफल बनाने के लिए राम की पैडी पर स्वयंसेवकों के साथ शंखनाद किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो0 सिंह ने स्वयंसेवकों में जोश भरते हुए कहा कि इस बार भी दीपोत्सव को भव्य एवं सफल बनाना है। इसके लिए अपने जोश को बनाये रखे। विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा दीपोत्सव की तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रभु श्रीराम की कृपा से पिछला रिकार्ड टूटेगा एवं पुनः गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में विश्वविद्यालय का नाम दर्ज होगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एम०बी०ए० टूरिज्म के छात्रों के साथ धरा फोरम ग्रुप एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में लगभग 101 स्वयंसेवकों द्वारा बृहद शंखनाद किया गया। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो० शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राम की पैड़ी पर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए स्वयंसेवकों द्वारा शंखनाद कर दीपोत्सव की शुरूआत कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन स्वयंसेवकों की मदद से अपने ही द्वारा बनाये रिकार्ड को तोड़कर नया विश्व रिकार्ड बनाया जायेगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी प्रो० चयन कुमार मिश्र ने स्वयंसेवकों का उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि दीपोत्सव के लक्ष्य को सर्तकता एवं सावधानी के साथ स्वयंसेवकों की मदद से प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. श्रीश अस्थाना, डॉ. राजेश कुशवाहा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. रामजी सिंह, डॉ विवेक उपाध्याय, विश्वविद्यालय के विशेषकार्याधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. रविन्द्र भारद्वाज, डॉ. शैलेन वर्मा, डॉ. शिवांश, डॉ. महेन्द्र पाल सिंह के साथ एनएनसीसी के कैडेट सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  मजदूर की बेटी बनी असिस्टेंट कमिश्नर, लोगों ने सम्मानित किया 

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya