विहिप के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पतराय का किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रामजन्मभूमि भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए सरकार द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नामक ट्रस्ट की घोषणा होने उपरान्त अयोध्या पहुंचे रामजन्मभूमि आन्दोलन के अग्रणी नेता व विहिप के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पतराय का भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कारसेवकपुरम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओ ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति आन्दोलन के दौरान हुए संघर्षो के फलस्वरुप आज रामनगरी अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण की तिथियां करीब आ गयी है। आन्दोलन का नेतृत्व विहिप ने किया। विहिप के वर्तमान अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पतराय की आन्दोलन में बड़ी भूमिका रही है। आज भी वह पूरे समाज के पथ प्रदर्शक के रुप में काम कर रहे है। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, राम कुमार दास सहित भाजपा नेताओं की मौजूदगी रही।

इसे भी पढ़े  कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya