भूमि पूजन प्रसाद वितरित करने के लिए रवाना हुआ वाहन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या न्यास बूथ स्तर पर हर घर में वितरित करेगा प्रसाद

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन का प्रसाद घर घर वितरित करने वाले वाहन को विहिप के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज के द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में अयोध्या न्यास के द्वारा प्रसाद का वितरण बूथ स्तर पर हर घर में किया जायेगा। दरियाबाद विधानसभा में भी प्रसाद वितरित किया जायेगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हर रामभक्त रामजन्मभूमि पर भूमि पूजन कार्यक्रम का अपनी आंखों से दर्शन करना चाहता था। कोरोना संकट के कारण यह सम्भव नहीं हो सका। मर्यादा व अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए लोगो ने अपने आवास पर लाईव कार्यक्रम को देखा। शाम को अपने घरों में दीपक जलाये तथा पूजन अर्चन किया। रामजन्मभूमि से प्रसाद रामभक्तों को वितरित किया जा रहा है।ं जिससे वह अपनी श्रद्धा व भक्ति प्रभु राम के चरणों में समर्पित कर सके। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि तीन विधानसभा के 12 मण्डलों व दरियाबाद विधानसभा में वितरित करने के लिए वाहन को रवाना किया गया है। बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इसे घर घर वितरित किया जायेगा। शेष मण्डलों में वितरण के लिए वाहन 7 अगस्त को रवाना किया जायेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि लोकसभा के दरियाबाद विधानसभा में भी प्रसाद को वितरित करने के लिए वाहन को रवाना किया गया है। इस अवसर पर इन्द्रभान सिंह, ब्रहमानंद शुक्ला, शिवगोविन्द पाण्डेय, अमरनाथ वर्मा, अरुण तिवारी, अंजनी साहू सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya