The news is by your side.

वीर बलिदानी स्व. राम अचल गुप्ता के नाम से हो द्वार: रामकृष्ण कसौंधन

कहा-कसौंधन समाज का है वैभवपूर्ण इतिहास

रुदौली। कसौंधन समाज की एक बैठक जिला कसौंधन वैश्य महासभा अयोध्या के तत्त्वावधान में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कसौंधन की अध्यक्षता में रुदौली के नयागंज मोहल्ले मे पुष्प धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक का संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौंधन ने किया।बैठक का शुभारंभ कसौंधन समाज के नेताओं ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कसौंधन ने कहा कि कसौंधन समाज का वैभवपूर्ण इतिहास रहा है लेकिन जागरूकता की कमी के चलते हम सब अपने अधिकारों से वंचित है।उन्होंने कहा कि कसौंधन समाज व्यापार के साथ साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दे तभी समाज और आने वाली पीढ़ी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकती है। जिलाध्यक्ष ने चार सितम्बर को फैजाबाद में प्रस्तावित महर्षि कश्यप जी की शोभायात्रा के लिए कसौंधन समाज के लोगो को निमंत्रित भी किया।
वही बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौंधन ने कहा कि जब तक हम एक नही होंगे तब तक कसौंधन समाज को हर क्षेत्र के मुख्यधारा में भागीदारी नही मिलेगी। नगर महामन्त्री रामकृष्ण गुप्ता ने आवाज उठाई की राम मंदिर आंदोलन में शहीद हुए स्व० राम अचल गुप्त के नाम से शुजागंज में एक द्वार बनना चाहिए तथा रुदौली नगर पालिका क्षेत्र की सीमा में महर्षि कश्यप पार्क की स्थापना होनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इस आशय का प्रस्ताव कसौंधन समाज की ओर से स्थानीय विधायक और नगर पालिका के अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कसौंधन ने कहा कि कसौंधन समाज के युवाओं को सक्रिय राजनीति में आगे आना चाहिए और आगे बढ़कर समाज का नेतृत्व करना चाहिए। कसौंधन समाज के व्यापारी नेता राजेश गुप्ता ने महर्षि कश्यप यात्रा में रुदौली की सबसे अधिक भागीदारी का भरोसा जिलाध्यक्ष को दिलाया।
इससे पहले युवा नेता सचिन कसौंधन और सभासद उमाशंकर कसौंधन प्रेम प्रकाश गुप्ता व भीष्म नारायण कसौंधन ने समाज के नेताओ को अंगवस्त्र से अभिनंदन किया। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौंधन वेद प्रकाश गुप्ता महोली सभासद शिवप्रकाश कसौंधन सभासद उमाशंकर कसौंधन राजेश गुप्ता अम्बरीष चन्द आर्य विनोद कसौंधन ओमप्रकाश कसौधन बद्री प्रसाद कसौंधन भीष्म नारायण संदीप भारतीयम,सचिन कसौंधन,रवि गुप्त प्रेम प्रकाश गुप्ता बृजेश कसौधन अजय कसौंधन रामप्रकाश कसौंधन सहित कसौंधन समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.