वसीम रिजवी का जूते चप्पलों से स्वागत करेगी युवा कांग्रेस: करन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी का पुनःअयोध्या में आने पर युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उनका स्वागत जूतों चप्पलों से करेगी क्योंकि उनका यह बयान देश की महिलाओं और बहू बेटियों के प्रति घृणित मानसिकता को दर्शाता है कि वह महिलाओं बहू बेटियों का कितना सम्मान करते हैं। उक्त बातें कमला नेहरू भवन काँग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में महानगर युवा काँग्रेस के अध्यक्ष करन त्रिपाठी ने कही। श्री त्रिपाठी ने कहा कि वसीम रिजवी के इस बयान में सत्तापक्ष पार्टी का पूर्ण आश्रय व सहयोग प्राप्त है। क्योंकि प्रियंका गाँधी जी के अयोध्या दौरे से सत्तापक्ष पार्टी के लोग घबराय हुए हैं।
कांग्रेस पार्टी वसीम रिजवी के इस बयान की घोर निंदा व भर्त्सना करती है एवं युवा काँग्रेस शासन-प्रशासन से यह मांग करती है कि वसीम रिजवी के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के साथ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित हो। इस मामले में शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की ढिलाई बरती गई तो युवा काँग्रेस इसके लिए सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इसके साथ साथ करन त्रिपाठी ने यह भी कहा कि वसीम रिजवी के अलावा अगर उनकी पत्नी,बहन, बेटी अयोध्या में आती हैं तो हम समस्त कांग्रेसी जन सम्मानजनक तरीके से स्वागत करेंगे क्योंकि काँग्रेस पार्टी महिलाओं, बहू, बेटियों का सम्मान करना जानती हैं। यही काँग्रेस का संस्कार रहा है।
अध्यक्ष करन त्रिपाठी वसीम रिजवी की फिल्म रामजन्म भूमि पर भी रोक लगाने की मांग की । श्री करन त्रिपाठी ने कहा कि फिल्म की जो पटकथा है उससे अयोध्या शहर और देश का माहौल बिगड़ सकता है। युवा कांग्रेस इस फिल्म को किसी भी हालत रिलीज नही होने देंगे। इस फिल्म का पुरजोर विरोध करेंगे। महानगर युवा काँग्रेस के अध्यक्ष करन त्रिपाठी ने बताया कि 29 मार्च को राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का अयोध्या में आगमन हो रहा है हम सभी महानगर युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी समस्त कांग्रेसीजन ,कार्यकर्ताजन,समस्त जनता प्रियंका जी के जोरदार और भव्य स्वागत के लिए तैयार हैं। श्री करन त्रिपाठी ने कहा प्रियंका जी के आने से प्रदेश में काँग्रेस की लहर है। निश्चित तौर पर आगामी लोकसभा के चुनाव में फैजाबाद के काँग्रेस के प्रत्याशी डॉ निर्मलखत्री जी ही पुनः सांसद होंगे और राहुल गाँधी जी देश के प्रधानमंत्री होंगे। प्रेसवार्ता में महानगर उपाध्यक्ष डॉ विनोद गुप्ता, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आरिफ आब्दी, विधानसभा अध्यक्ष बिलाल अंसारी ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर , कुमैल हैदर ,पंकज विश्वकर्मा , शिवम विश्वकर्मा गौतम कनौजिया, अंकित जैन, राजेश राजभर आदि समस्त वरिष्ठ कांग्रेसीनेता एवं युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya