73वें स्वतंत्रता दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रातः 6.00 बजे से सर्वधर्म प्रभात फेरी का कार्यक्रम सम्पूर्ण जनपद के नगर क्षेत्र, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर पर होगा


अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ (15 अगस्त) को हर्षोल्लास, उत्साहपूर्ण व धूम-धाम से मनायें। तथा सभी कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्हे बच्चों एवं छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें विशेष रूप से स्वतन्त्रता पर्व के महत्व के प्रति जागरूक करने तथा राष्ट्र की स्वतन्त्रता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सभी महान विभूतियों एवं पूर्वजो के बारे में बतायें।
स्वतन्त्रता दिवस पर प्रातः 6.00 बजे से सर्वधर्म प्रभात फेरी का कार्यक्रम सम्पूर्ण जनपद के नगर क्षेत्र, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर पर होगा। जिसके संयोजक नगर आयुक्त/अधिशाषी अधिकारीगण/उपजिलाधिकारीगण/खण्ड विकास अधिकारीगण/जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ग्राम प्रधानगण होगें। प्रातः 6.00 बजे से ही ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय खादी आश्रम द्वारा सामूहिक कताई एवं सर्वधर्म प्रार्थना का कार्यक्रम होगा तत्पश्चात् ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय खादी आश्रम आचार्य नगर द्वारा ‘‘स्वरोजगार में खादी एवं ग्रामोद्योग का योगदान‘‘ विषय पर गोष्ठी का आयोजन होगा। इसके संयोजक प्रबन्धक/अध्यक्ष ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय/जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी होगें। प्रातः 6.30 बजे से ओपेन क्रास कंट्री रेस प्रेस क्लब के सामने से करिअप्पा मार्ग होते हुए मिशन स्कूल के तिराहे से सेंट मैरिज स्कूल होते हुए मिलिट्री मंदिर चैराहे से मीरनघाट से गांधी मार्ग होते हुए टी0वी0 टावर पर समाप्त होगा तत्पश्चात् विजेताओं को प्रोत्साहन राशि भी वितरित की जायेगी। इसके संयोजक क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक/क्षेत्राधिकारी (नगर) होगें। प्रातः 8.00 बजे से समस्त राजकीय तथा गैर राजकीय भवनों तथा सभी पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण होगा। प्रत्येक विद्यालय में ध्वजारोहण के पश्चात् खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता, सामाजिक समरसता तथा साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाये तथा स्वतन्त्रता संग्राम का इतिहास एवं देश के अन्य भागों में शहीद देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराये जायें, जिनसे राष्ट्रीय चेतना जागृत हो तत्पश्चात् स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम तथा कलेक्ट्रेट परिसर एवं जनपद के सभी विभागो द्वारा पूर्व में प्रदत्त वृक्षारोपण के लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा, इसके संयोजक सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण/अपर जिलाधिकारी नगर/सिटी मजिस्ट्रेट/सचिव स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिषद होगें। प्रातः 8.30 बजे जनपद में स्थापित सभी शहीदो/स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण। इसके संयोजक सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या होगे। प्रातः 9.00 बजे से जनपद के सभी मलिन बस्तियों, कुष्ठ आश्रमों में स्वच्छता कार्यक्रम होगें, उक्त का निरीक्षण का नामित अधिकारीगण करेगें। इसके संयोजक सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या एवं परियोजना अधिकारी डूडा अयोध्या होगें।
प्रातः 10.00 बजे से जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या, जिला संयुक्त चिकित्सालय दर्शननगर, कुष्ठ आश्रम अयोध्या एवं मूक-बधिर विद्यालय अयोध्या में फल वितरण का कार्यक्रम होगा। जिसके संयोजक सम्बन्धित अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/मुख्य चिकित्साधिकारी/भारतीय सेवा समिति/डीएसओ /जिला कुष्ठ अधिकारी एवं अन्य स्वयं सेवी संगठन होगें। अपरान्ह 3.00 बजे से जिला कारागार के बंदियो के साथ स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान के सम्बन्ध में गोष्ठी तदोपरान्त फल एवं मिष्ठान वितरण होगें, इसके संयोजक वरिष्ठ जेल अधीक्षक होगें। 4.00 बजे से 5.00 बजे तक स्थानीय तिलक हाल में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों द्वारा ‘‘जल संकट एवं संरक्षण‘‘ विषय पर निबन्ध, लेखन तथा ‘‘सूचना का अधिकार: आवष्यकता या मिथक‘‘ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता तथा कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों द्वारा ‘‘पर्यावरण संतुलन में वृक्षो का महत्व‘‘ विषय पर निबन्ध तथा ‘‘राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता सर्वोपरि है‘‘ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। जिसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या होगें। सायं 5.00 से 6.00 बजे तक स्थानीय तिलक हाल में नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें जिसके संयोजक बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक एवं कार्यक्रम के संचालक मनोज मेहरोत्रा सचिव स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिषद अयोध्या होगें।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya