विधायक रामचन्द्र यादव के जन्मदिन पर हुए विविध आयोजन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– 5100 दीपों से जगमगाया कामाख्या धाम

रूदौली। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। डाक बंगले पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जहां पर चार दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। मुकेश यादव, डीडी यादव, आदर्श चंद्र, सचिन कसौंधन, दीपक मौर्य ने रक्तदान किया। मवई चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व भाजपा नेता तेज तिवारी व रविकांत तिवारी की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नगर मंडल द्वारा विधायक रामचंद्र यादव का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नरियापार वार्ड के इदगाह के मलिन बस्ती में 21 विधवा महिलाओं को साड़ी बांटी गई। गुलचपा निवासी एक दिव्यांग को ट्राइसाइकिल दी गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शेखर गुप्ता,उपाध्यक्ष रामसनेही लोधी,महामंत्री रामराज लोधी,सभासद व नगर उपाध्यक्ष कुलदीप सोनकर, राजेश गुप्ता,माया वाती लोधी,सोना देवी,अमित कौशल,हरीश वाल्मीकि, मालिक राम लोधी,दुर्गेश श्रीवास्तव,राजकिशोर सिंह व मित्रसन यादव उपस्थित थे। सैदपुर में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्य कार्यक्रम मां कामाख्या धाम में आयोजित हुआ। यहां पर गायत्री परिवार की तरफ गायत्री यज्ञ किया। विधायक ने मां कामाख्या भवानी व हनुमान किला मंदिर में दर्शन पूजन किया। यहां पर गरीबों को वस्त्र वितरित किए। गोमती नदी तट पर 5100 दीपों का दीपदान हुआ। 51 किलो का लड्डू प्रसाद सिद्धपीठ कामाख्या धाम में वितरित हुआ। यहां पर निर्मल शर्मा, वंशीधर दुबे, रविकांत तिवारी, दीपक दुबे,सच्चिदानंद दास, राममूरत पांडेय, जंगबहादुर यादव, शशि यादव,कृष्ण सागर पाल, अजय शुक्ल, श्रीनाथ यादव, लालजीत सिंह, राकेश यादव, पूर्व प्रमुख कमलेश यादव, एसडीएम बिपिन सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरके राणा,आरसी यादव राजेश यादव,हारून खा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya