उत्तराखंड के सीएम ने महंत नृत्यगोपाल दास का लिया आशीर्वाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष का जाना स्वास्थ्य

अयोध्या। दो दिवसीय धामिक यात्रा पर आये उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सुबह श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पहुंचे। उन्होंने मणिराम दास जी की छावनी पहुंच मंदिर में दर्शन कर महंत का स्वास्थ्य संबंधी हाल भी पूंछा।

उन्होंने मणिराम दास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से भी आशीर्वाद लिया और अयोध्या सहित राममंदिर निर्माण पर चर्चा की। श्री दास ने उन्हें प्रसाद देकर आगे बढ़ने का आर्शिवाद दिया। इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, विहिप नेता राजेंद्र सिंह पंकज, शरद शर्मा भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  एसटीएमएंटी योजना की मदद से एक और हृदयरोगी की बची जान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya