उत्कर्ष ठाकुर बने मिस्टर इंडिया एमएस के विनर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-माडलिंग की दुनिया में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने वाले इस नव युवक के नाम पहले से हैं दो खि़ताब

सोहावल । ग्लैमर और माडलिंग की दुनिया में भी सोहावल का नाम रोशन हो रहा है। यहां रौनाही के निवासी 18 वर्षीय उत्कर्ष ठाकुर ने अपनी माडलिंग के ग्लैमर का लोहा मनवाते हुए लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीत कर अपने नाम कर लिया। मिस्टर इंडिया एम एस के विनर चुने गए उत्कर्ष को शील्ड और मेडल दोनों हासिल हुए। इस उपलब्धि को लेकर परिवार में बधाइयों का सिलसिला चल निकला है।

साकेत महाविद्यालय से डी एम एल टी कर रहे इस नवयुवक की यह प्रतियोगिता 11 फरवरी को लखनऊ के एक माल में आयोजित हुई। जिसमें आडिशन के बाद चयन किए गए 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उत्कर्ष विजेता घोषित किए गए।  इससे पहले यह अयोध्या में आयोजित 2025 आईकानिक फेस ऑफ़ इंडिया  की प्रतियोगिता में  मिस्टर गोल्डन हार्ट और धामपुर में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में मिस्टर हाइट आफ पर्सनैलिटी का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

सैमजिब फैशन माडल एजेंसी के को-फाउंडर को मिली इस उपलब्धि के दौरान मौजूद लोगों में मिस इंडिया बॉलीवुड रही मोनिका गुप्ता, मिस यू पी अलकसा,  मॉडलिंग की दुनिया के मशहूर दीप सचार लखनऊ, सेलिब्रिटी डिजाइनर ओम कुमार मोतियानी आदि रहे।

इसे भी पढ़े  रोग-चिंता विकार करता है आभासी-बीमारी से भयाक्रांत : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya