दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है यूपी सरकार : अजय राय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मिलकर व्यक्त संवेदना, दी 20000 की आर्थिक सहायता

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज ग्राम-सहनवा (सरदार पटेल वार्ड), पहुंचकर दलित युवती की दुष्कर्म के बाद की गयी निर्मम हत्या सम्बन्धी मामले में पीड़ित परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा पीड़ित परिवार को 20000 रूपये की आर्थिक सहायता भी दी। इसके पश्चात हुए बीकापुर विधानसभा के ग्राम सरियावा पहुंचकर बेरहमी से दलित युवक की हत्या पर संवेदना व्यक्त की तथा उनके परिजनों से भी मिले।

इससे पूर्व नगर की सीमा पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का सहादतगंज में स्वागत किया गया जहां पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें गदा भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए कहा भाजपा के जंगलराज में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की चीख कोई सुनने वाला नहीं है।बहुजन विरोधी भाजपा शासन, खासकर उत्तर प्रदेश में, दलितों पर जघन्य अत्याचार, अन्याय और हत्याओं में वृद्धि कर रहा है।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार को पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता देनी चाहिए तथा यदि परिवार को न्यायालय के मुकदमे में कोई सहायता होगी तो कांग्रेस पार्टी उनकी पूरी सहायता करेगी।

सरकार को इन मुकदमों को इस तरह पहल करनी चाहिए की हत्या आरोपियों को कम से कम मौत की सजा मिले। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा यूपी सरकार दलितों पर अत्याचार का पर्याय बन गई है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह चेतनारायण सिंह अनिल सिंह बसंत मिश्रा पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा शिवपूजन पांडे संजय तिवारी तेज बली पांडे राजकुमार पांडे धीरेंद्र सिंह बबलू पंकज सिंह रेनू राय सविता यादव कप्तान सिंह अमित वर्मा सुरेंद्र प्रताप सिंह अशोक कुमार राय देव कुमार वर्मा रोहित यादवआदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya