-विवि में श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत प्रतियोगिता सम्पन्न
अयोध्या। प्रभू श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के समस्त संस्थानों में भारत अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी र्क्रम में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देशन में शनिवार को श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत फाईन आर्ट््स विभाग में ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पूजन, मां सीता द्वारा पौधा सीचते हुए, राम धनुष तोड़ते, राम लक्ष्मण और सीता मां द्वारा वन भ्रमण, श्री हनुमान और अन्य वानर सेना द्वारा रामसेतु पुल निर्माण जैसे विषयों पर ड्राइंग एवं पेंटिंग चित्रित की।
इस प्रतियोगिता में 26 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में फाईन आर्ट्स विभाग के समन्वयक डॉ0 सुरेंद्र मिश्रा व कला संकायाध्यक्ष प्रो0 आशुतोष सिन्हा ने छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन किया और ड्राइंग एवं पेंटिंग के लिए प्रेरित किया। डॉ0 मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा बाद में की जायेगी। उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। यह प्रतियोगिता विभागीय शिक्षिकाओं डॉ. सरिता द्विवेदी, सरिता सिंह, रीमा सिंह, अलका श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुई।
चकतीर्थ स्थित काशीराम कालोनी में बिना एलाटमेंट के रहने वालों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बिना एलाटमेंट के उनको रहने दिया गया है। बिजली के कनेक्शन के लिए एलाटमेंट का कागज मांगा जा रहा है। कटिया कनेक्शन को विभाग ने हटा दिया है। पार्षद अनिकेत यादव का कहना है कि यह लोग पहले अयोध्या में रहते थे। चौड़ीकरण में प्रभावित हुए थे। यहां रहने के लिए दिया गया। इनका एलाट नहीं था। कोई कनेक्शन नहीं दिया गया। अब निर्णय लिया गया है गरीबों का आवास बना दिया जाएगा। उसी के बेस पर इन्हें कनेक्शन दे दिया जाएगा। बिजली का जो शुल्क होता है। वह दिया जाएगा। यहां कमरे 220 है।
परन्तु एलाटमेंट 80 है। कृष्ण मुरारी ने बताया कि पांच साल पहले से रह रहे है। एलाटमेंट न होने से कई दिक्कतें है। कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। लाइट न आने की वजह से प्रदर्शन किया। हसीना बानो ने कहा कि बिना एलाटमेंट के रहने के लिए हमसे कहा जाता है। लेकिन ठेकेदार परेशान करते है। अनवरी बेगम ने कहा कि मेरा घर अधिग्रहण में चला गया। पहले हमसे ऐसे ही रहने के लिए कहा गया। अब कनेक्शन के लिए एलाटमेंट लाने की मांग की जा रही है। जब बिजली नहीं मिलेगी तो हम खुद ही छोड़ देंगे। हमें एलाटमेंट के साथ बिजली की सुविधा दी जाय। तीन साल से दौड़ते हुए पैर घिस गये।