तानाशाही को खत्म करने के लिए एकजुट हों मतदाता : डॉ. आशीष पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मतदान को लेकर सपाईयों ने की बैठक

अयोध्या। सपा चुनाव कार्यालय पर 6 मई को होने वाले मतदान के लिए जोन प्रभारी चैधरी बलराम यादव और सह प्रभारी महंत अनिल मिश्र के संयोजन में बैठक हुई । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यतिथि समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि 6 मई का दिन बहुत ऐतिहासिक दिन है, देश के उज्ववल भविष्य और तानाशाही को खत्म करने के लिए एक जुट होकर सभी सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष,पार्टी पदाधिकारी अपने अपने बूथ पर पहुँचकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाये। आपका वोट देश का भविष्य तय करेगा।। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो की जिम्मेदारी है कि 6 मई को देश का भविष्य सुरक्षित करने और तानाशाही सरकार को सत्ता से बाहर फेंकने के लिए एक जुट होकर अखिलेश यादव जी के नेतृत्व को मजबूत करे और महागठबंधन के प्रत्याशी आनंदसेन यादव के हाथों को मजबूत करे। बैठक में महानगर उपाध्यक्ष कमलेंद्र नारायण पाण्डेय, हाजी असद पार्षद, शोएब खान प्रदेश सचिव, महेंद्र शुक्ला पार्षद, गजराज तिवारी पूर्व नगर अध्यक्ष, शक्ति जैसवाल, राम बख्श यादव, रामदेव पहलवान, श्री चंद यादव, राकेश यादव, शेरू खान,मो शाहीक, सुतूर महाराज, आशीष तिवारी, अंशु सिब्बल, मयंक दुबे आदि लोग मौजूद रहे।।

इसे भी पढ़े  लुभावने तम्बाकू-उत्पाद,करते जीवन को बर्बाद : डा आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya