देश में वृद्धाश्रम होना दुर्भाग्य: शोभा गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर शोभाक्षर सेवा संस्थान ने वृद्धाश्रम में वितरित किया शाॅल व कम्बल

अयोध्या । वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर शोभाक्षर सेवा संस्थान द्वारा रानोपाली ,अयोध्या स्थित वृद्धाश्रम में शॉल एवं कम्बल वितरण किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर हम सब जो सामूहिक रूप से वृद्धजनों का सहयोग कर रहे वह सच मे सराहनीय है,मैं स्वयं पिछले 38 वर्षों से ,रिटायर होने के बाद से यह पुनीत कार्य कर रहा हूँ।पर युवा वर्ग को जब निःस्वार्थ अपने माता पिता के अलावा दूसरे के माता पिता की भी सेवा करते देखता हूँ तो भावुक हो जाता हूँ।
शोभाक्षर सेवा संस्थान की अध्यक्ष शोभा गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले तो हमें इस विषय पर काम करना चाहिए ,जिससे हमारे भारत मे वृद्धाश्रम की जरूरत ही न पड़े। समाज मे मौलिक एवं नैतिक दायित्यों को मजबूत करना होगा।समाज सेवक,साहित्यकार, अधिकारी या सरकारें ,इस दिशा में तभी सफल माने जाएंगे,जब हमारे सम्पूर्ण भारत मे एक भी वृद्धाश्रम नही होगा।उन्होंने संस्थान के सहयोग के लिए विश्वविद्यालय परिवार का,महिलाथानाध्यक्ष एवं सरगम संस्थान का आभार व्यक्त किया।और कहा कि यह सच मे विचारणीय है कि कैसे इतनी संख्या में हमारे देश मे वृदाश्रम की संख्या बढ़ रही है। इस मौके पर शहर के प्रतिष्ठित भज्जा परिवार से आयुर्वेद विशेषज्ञ प्रतीक वैश्य ने सबको ठंडा तेल वितरित किया।
वैश्य समाज की महिला सभा की महामंत्री रत्ना जायसवाल ने महिला सभा की जिलाध्यक्ष शोभा गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे यहां आकर जो हृदय से संतुष्टि प्राप्त हुई है वह अतुलनीय है मैं आगे भी यहाँ उपस्थित माताओं और वृद्धजनों की सेवा को तत्पर रहूँगी। इस मौके पर बंटी सिंह,अमरेश,सीमा, आर.के. सिंह,आदि शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya