भाजपा सरकार की लचर नीतियों से बढ़ी बेरोजगारी : दीपू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समाजवादी युवजन सभा ने बैठक कर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की किया अपील

समाजवादी युवजन सभा की बैठक

अयोध्या। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने शिवनगर पहाड़गंज में आयोजित बैठक में शामिल होकर 54 लोकसभा के महागठबंधन के प्रत्याशी आनंद सेन यादव को विजयी बनाने के लिए अपील किया। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि वर्तमान सरकार की लचर नीतियों  और रीतियों से बेरोजगारी बढ़ रही है देश आर्थिक आपातकाल के दौर से गुजर रहा है।देश मे नौजवानों, किसानों, बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अखिलेश यादव ज जैसे विकास पुरुष को मजबूत बनाने की जरूरत है।।6 मई को आप सब का एक एक वोट देश का भविष्य सुरक्षित करेगा। डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि अयोध्या में सर्वाधिक विकास कार्य अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए है।आप सभी से आग्रह है की 6 मई को महागठबंधन के प्रत्याशी आंनद सेन यादव के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र की रक्षा करे।डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कार्यक्रम के संयोजक ओम नारायण दुबे ,एडवोकेट प्रमोद पाण्डेय, पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार शुक्ला और पूर्व विधानसभा महासचिव अयोध्याअरुण कुमार वर्मा को आभार व्यक्त किया।बैठक में अयोध्या जोन सह प्रभारी महंत अनिल मिश्र,नीतीश यादव नीटू,अंशू सिब्बल, मो कमरान,मो शाहीक,मयंक दुबे, मयंक शुक्ला,राम सेवक यादव,राज दुबे,आशीष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya