अनियंत्रित कार पलटी, चालक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग पर शनिवार की दूसरी पहर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद कार के चारों पहिए ऊपर को हो गए। दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार एक महिला समेत दो लोगों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। बताया गया कि जनपद के महाराजगंज थाना के पुलिस चौकी पूरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत शहीद बाबा ग्राम मडना के पास एक कार दुर्घटना  का शिकार हो गई। हादसे में कार चालक राम जन्म सिंह की मौत हो गई,जबकि कार सवार एक महिला समेत 2 लोग घायल हो गए। मामले की खबर पर पूरा बाजार पुलिस ने  घायलों को  उपचार के लिए  अस्पताल भिजवाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya