बीकापुर सीएचसी के पास हटायी गयी अवैध दवा की दूकानें

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बीकापुर। उप जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह के निर्देश पर बीकापुर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी श्रीमती रागिनी वर्मा ने अपने कर्मियों के साथ पहुंचकर जेसीबी मशीन से स्थानीय कोतवाली पुलिस की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर मुख्य गेट पर दोनों छोर पर अवैध रूप से रखी गई गुमटियों में चल रही दवा की दुकानों को हटवाया गया। दुकानदारों द्वारा अनुनय विनय के बाद हटाई गई गुमटियों को दुकानदार को सुपुर्द कर दिया गया। इस मौके पर स्थानीय दरोगा भीमसेन यादव वाओ पुलिस फोर्स मौजूद रही।

इसे भी पढ़े  मानव अस्तित्व बचाने में वृक्ष हर स्तर पर उपयोगी : डॉ. बिजेंद्र सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya