अम्बडेकरनगर जिले में भी कोरोना पॉजटिव मिले दो युवक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

5 मई को दिल्ली से आये थे दोनो युवक

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर में भी कोरोना के दो मरीज पाजीटिव पाए गए है। अबतक जिले में कोई कोरोना का मरीज नही था। कोरोना पाजीटिव पाए गए दोनो युवक दिल्ली से आये थे.। जिनका सेम्पल जाँच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट मिलते ही जिले में हड़कम्प मच गया। वही इस पूरे मामले में मीडिया को गुमराह करने और तथ्य छुपाने को लेकर सीएमओ ने नॉन मेडिकल भाषा का इस्तेमाल किया पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही दोनो मरीजो की खोजबीन शुरु हो गयी। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम पाजीटिव पाए गए युवकों के गाँव पहुँच गयी और उनसे पूछताछ की गई कि किस किस से वे मिले थे तो वही गाँव के एक किलोमीटर एरिया को सील कर दिया गया..है। जिले के रामनगर ब्लाक क्षेत्र के रहने वाले ये दोनो युवक 5 मई को दिल्ली से वापस आये थे।

इसे भी पढ़े  उ.प्र. व बिहार की एकजुटता बदल सकती है देश की अर्थव्यवस्था : विजय कुमार सिन्हा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya