भूमि विवाद में दो महिलाओं की पिटाई,पांच नामजद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली के ककरही बाजार क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद और मारपीट हुई। हमले में दो सगी बहनों को चोट आई है। पुलिस ने शिकायत पर पांच के खिलाफ मारपीट-बलवा की रिपोर्ट दर्ज कर चोटहिलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।

शिकायत में मोहल्ला निवासी अनीता यादव का कहना है कि भूमि से ईंट हटाने को लेकर विपक्षी सगे भाई मोनू यादव,कुक्कू यादव, राजा यादव, इनकी बहन शालिनी और मां कुसुम देवी ने गाली-गलौच करते हुए मारापीटा तथा कपड़ा फाड् दिया। नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है।

दो परिवारों में हुई मारपीट,पांच घायल

अयोध्या। नगर कोतवाली के वजीरगंज केवटहिया मोहल्ले में हुई दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में पांच लोगों को चोट आई है। पुलिस ने चोटहिलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। जिला अस्पताल में घायल रिंकी निषाद (35) पत्नी पंचम और इसके बेटे सचिन (17 वर्ष) व पुत्री कामना (19 वर्ष) तथा दीपक निषाद (33 वर्ष) व दीपक की पत्नी चंदा निषाद (32) का मेडिकल कराया गया है।

इसे भी पढ़े  सरसों का डंठल रखते समय मां-बेटी पर हमला
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya