हनी ट्रैप में दो महिलाएं गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-यौन शोषण में फंसा देने को तीन लाख मांगा था

अयोध्या। यौन शोषण के मुकदमे में फंसा देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली दो महिलाओं को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान में कैंट प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह की टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि गिरफ्तार अभियुक्त किरन सिंह और खुशबू उर्फ सीमा उर्फ शमायौन शोषण जैसे मुकदमे में फंसा देने की धमकी देकर 03 लाख रुपये की मांग कर रही थीं। दोनों महिलाओं ने यौन शोषण के मामले में फंसाने को कई अन्य लोगों को ब्लैकमेल कर अवैध तरीके से रुपये वसूला करती थीं। 28 मई 22 को वादी मुकदमा ने प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी।

विवेचनात्मक कार्रवाई एंव साक्ष्य संकलन के आधार पर 29 मई 22 को आरोपी किरन सिंह निवासी खेमीपुर निधियांवा थाना तारुन जनपद अयोध्या तथा खुशबू उर्फ सीमा उर्फ शमा को स्थान कौशल पुरी फेस 2 थाना कैण्ट से समय 11.45 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

 

इसे भी पढ़े  जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते थे नेताजी मुलायम सिंह यादव : जयशंकर पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya