प्रवासियों को ले जा रहे दो वाहन हुए दुर्घटना के शिकार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

ट्रक में घुसी पिकअप, रौनाही क्षेत्र में अनियंत्रित हो पलटी ऑटो

अयोध्या। शासन-प्रशासन के बड़े-बड़े दावों के बीच न तो गैर प्रांत के प्रवासियों का मूवमेंट थमने का नाम ले रहा है और न ही प्रवासियों के साथ हादसों का दौर थम रहा है। सोमवार को बाईपास पर जनौरा गांव के निकट मुंबई के पुणे से प्रवासियों को लेकर बस्ती और सिद्धार्थ नगर जा रही एक पिक अप पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में पिकअप सवार 27 श्रमिकों में से 11 घायल हो गए जिनको पुलिस प्रशासन ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही हाईवे पर ही रौनाही थाना क्षेत्र के कांटा चौराहे के पास सूरत से प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही एक ऑटो हादसे का शिकार हो गई। ऑटो सवार 11 लोगों में से 5 को घायल होने के चलते पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया है।
कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर घोषित आपदा महामारी और लाख डाउन के बीच मुंबई के पुणे में फंसे 27 प्रवासी मजदूर घर वापसी के लिए वाहन पिकप संख्या एमएच-12-एसएफ-5332 अशोक लीलैंड पर सवार होकर आ रहे थे। लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह जैसे ही प्रवासी मजदूरों का पिकअप वाहन कोतवाली नगर के जनौरा नाका बाईपास के पास आगे चल रहे ट्रक ने पीछे से जा भिड़ा। हादसे के बाद चीख-पुकार मची तो मामले की खबर पुलिस को हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से 21 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मामले की खबर पर जिलाधिकारी और एसएसपी में जिला अस्पताल पहुंच हालात का जायजा लिया और श्रमिकों के समुचित उपचार और उनको सरकारी साधनों से गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित

14 को प्राथमिक उपचार के बाद दे दी गई छुट्टी

घायल श्रमिकों में 14 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया है, सभी को गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही। वही 7 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल प्रशासन में भर्ती किया है।इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर आशीष पाठक ने बताया कि 3 लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उर्मिला पत्नी सोनू उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी सोनपुर बस्ती,अनीता निषाद पत्नी बाबूराम उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी लहरौली बस्ती,संजू पत्नी लाल बिहारी उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी नौगढ़ सिद्धार्थनगर, नीतू यादव पत्नी दीपक उम्र लगभग 25 निवासी बनरही शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर,मनोज पुत्र राम लौट उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी तरैता बस्ती,दिलीप कुमार पुत्र रामलौट उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी तरैता बस्ती,विंध्याचल पुत्र भगवती प्रसाद उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी उसका बाजार ,सिद्धार्थनगर, रामप्रसाद पुत्र तमेश्वर उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी बगही उसका बाजार, सिद्धार्थनगर, चंद्रभान पुत्र राम सिंगार उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी औचल लहरौली बस्ती,श्रीकांत पुत्र मुन्नर प्रसाद उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी उसका बाजार सिद्धार्थ नगर,संजय पुत्र रामविलास उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी उसका बाजार सिद्धार्थ नगर,राहुल पुत्र अंबिका प्रसाद उम्र लगभग 14 वर्ष शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर, कुंदन निषाद पुत्र बाबूराम उम्र लगभग 5 वर्ष निवासी लहरौली बस्ती को लाया गया था। वही गुजरात प्रांत के सूरत सहरसा प्रवासी मजदूरों को लेकर एक ऑटो आ रही थी। सोमवार को हाईवे पर रौनाही थाना क्षेत्र के कांटा चौराहे के निकट 11 प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही आटो हादसे का शिकार हो गई दुर्घटना में पांच है श्रमिक घायल हो गए। मामले की खबर पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाकी श्रमिकों को सरकारी साधनों से गंतव्य के लिए रवाना कराया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya