-एक को ग्रामीणों ने डूबने से बचाया
अयोध्या। होली पर बुधवार को दूसरी पहर सरयू स्नान को गए तीन किशोर अचानक डूबने लगे। हल्ला गोहार पर स्थानीय लोगों ने डूब रहे एक किशोर को सकुशल बचा लिया लेकिन हादसे में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। किशोरों कि मौत कि खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज निवासी तीन किशोर होली का रंग खेलने के बाद स्नान के लिए अपने घर से थोड़ी दूर सरयू के कलाफरपुर घाट गए थे। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे तो आपस में एक दूसरे को बचाने की कवायद शुरू हुई।
कवायद सफल न होने पर चीख पुकार और हल्ला गोहार पर आसपास मौजूद ग्रामीणों दौड़े और सरयू में डूब रहे एक किशोर को सकुशल बाहर निकाल लिया,मगर इस दौरान दो किशोर की नदी के पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। जिनकी पहचान पहचान मुबारकगंज गांव निवासी राज सैनी और सुमित कोरी के रूप में हुई है।
रौनाही थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि जानकारी पर बचाव कार्य शुरू क्रिया गया।
ग्रामीणों की मदद से एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य दो किशोर की तलाश में समय लगा। तलाश पूरी होने के बाद दोनों को सीएचसी भेजवाया गया,जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।