पुलिस वर्दी बेंचने वाले दो दुकानदार भिड़े, मारपीट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नगर कोतवाली के रिकाबगंज चौराहे के पास पुलिस वर्दी की दुकान चलाने वाले दो दुकानदारों के बीच भिड़ंत के बाद मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट,गाली-गलौच और धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी गई शिकायत में अमरजीत सिंह पुत्र स्व.सरदार दर्शन सिंह निवासी शक्ति विहार कालोनी थाना कैंट का कहना है कि उनकी रिकाबगंज चौराहे पर खालसा पुलिस वर्दी स्टोर के नाम से दुकान है। 28 फरवरी की शाम वह दुकान पर बैठा था।

इसी दौरान बगल के लक्ष्मी वर्दी स्टोर के मालिक प्रेम ने दुकान से गुजरते हुए गाली दी। मना करने पर उसके लड़के शितिज व कर्मी शिवा के साथ लात-घूसा,थप्पड़ व डंडे से मारा तथा धमकी दी। वहीं लक्ष्मी वर्दी स्टोर के मालिक प्रेम कुमार साधवानी निवासी राम नगर कालोनी कोतवाली नगर का कहना है कि दुकान से घर जाते समय विपक्षी परमजीत सिंह उर्फ सोनू ने गाली देकर बुलाया। विरोध करने पर गाली-गलौच करने लगा और उसके बड़े लड़के ने डंडे से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आए बेटे क्षितिज को भी मारा तथा धमकी दी। घटना के बाद वह लगातार 10-20 लड़को के साथ रास्ते में खड़ा रहता है।

पुरानी रंजिश में मारपीट

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है। प्रकरण में लल्लू सैनी पुत्र स्व.गोरखनाथ निवासी कुशमाहा दर्शननगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़ित का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी सगे भाई कुलदीप,दीपक,संदीप,निवर,विपिन और इनकी मां सुनीता ने गाली-गलौच करते हुए मारा पीटा तथा मोबाइल तोड दिया और दिवाल को अंदर से काट दिया। यूपी 112 का दस्ता पहुंचने पर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह लोग पहले भी भाई को पीट चुके हैं।

इसे भी पढ़े  पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने नवरात्रि पर कराया फलाहार

ससुराल जा रहे युवक पर हमला

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के उसरु नाका बाईपास निवासी दीपक यादव पुत्र सदाबृज यादव ने कोतवाली अयोध्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि रास्ते से हटाने के लिए कहने पर उसकी रॉड से पिटाई की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कराई है।

शिकायत में पीड़ित का कहना है कि घटना के समय वह अपनी ससुराल समसुदद्दीनपुर जा रहा था। इसी दौरान ससुराल के निकट एक जनरल स्टोर के पास खड़े गांव निवासी दुर्गेश यादव,रितेश यादव,सौरभ व शनि को रास्ते से हटने के लिए कहा तो सभी गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गए। लोहे की रॉड व लात घूसे से मारापीटा,जिससे सिर में चोट आई। लोगों के एकत्र होने पर सभी धमकी देते हुए भाग गए।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya