अयोध्या। सीटेट परीक्षा अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर देते हुए दो मुन्ना भाईयों ने केन्द्र व्यवस्थापक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना महाराजगंज क्षेत्र के भगवान बक्श सिंह इण्टर कालेज पूराबाजार में बहराइच निवासी बृजेश सिंह सम्भल निवासी महेश के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। इसी भांति कैंट थाना क्षेत्र के कैम्ब्रियन इण्टर कालेज में अम्बेडकरनगर जनपद के चन्द्रशेखर पाण्डेय के स्थान पर परीक्षा देते हुए अम्बेडकरनगर जनपद के ही कृष्ण कुमार विश्वकर्मा को पकड़ा गया। दोनो को सम्बन्धित थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
19
previous post