दो माह पूर्व अपहृत युवक को मवई पुलिस ने किया बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। थाना मवई क्षेत्र से दो माह पूर्व अपहृत युवक को मवई पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष मवई चंद्रभान यादव ने बताया कि दो माह पूर्व थाना मवई में अंकुर सिंह पुत्र राम करन सिंह निवासी रामपुर जनक के अपहरण होने की रिपोर्ट मु0अ0स0 315/19 धारा 364 भा0द0स0 में दर्ज हुई थी।मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुदर्शन आर्य मय हमराही का0 दयानन्द यादव के साथ थाना स्थानीय से अपहृत अंकुर सिंह को जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल से संदिद्घ परिस्थितियों में बरामद कर लिया।अपहृत अंकुर सिंह ने पूँछ तांछ में बताया कि वह 20 अक्टूबऱ 19 को राम सनेही घाट पर खडा था तभी स्कार्पियो सवार कुछ अज्ञात लोगो द्वारा मेरा अपहरण कर लिया गया था।13 दिसंबर 19 को स्कार्पियो की डिग्गी में डाल कर कही ले जा रहे थे तभी मौका पाकर मैं डिग्गी खोलकर भाग निकला।

इसे भी पढ़े  कंपोजिट विद्यालय गंजा के 200 बच्चों का भविष्य अधर में, ग्रामीणों में आक्रोश
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya