ओवरटेक के चक्कर में भिड़ी दो डीसीएम, एक के चालक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर रात रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मखवापुर के समीप दो डीसीएम में भिड़ंत हो गई। हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। एक चालक की मौत हुई है जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। बताया गया कि डीसीएम यूपी 32 जीएन 0033 अयोध्या से लखनऊ जा रही थी। रात 11:00 बजे पीछे से आ रही दूसरी डीसीएम यूपी 78 डीएन 5360 ने ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से भिड़ गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस ने यूपी 78 डीएन 5360 के चालक ओम प्रकाश शर्मा पुत्र राम शरण शर्मा निवासी ज्खौली थाना बर्रा जिला कानपुर को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश द्विवेदी ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया तथा क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवा आवागमन बहाल करा दिया गया है।
***

इसे भी पढ़े  कर्मयोग केवल एक आध्यात्मिक दर्शन नहीं, बल्कि जीवन का व्यावहारिक मार्गदर्शन : एल. वेंकटेश्वरलू
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya