अयोध्या। मौनी माझा कच्चा बालू घाट पर नहाते समय गहरे पानी में जान से दो बच्चों की सरयू नदी में डूबकर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार वासुदेव घाट मोहल्ला निवासी 10 वर्षीय श्रवण यादव पुत्र पंचलाल यादव व 11 वर्षीय रामू यादव पुत्र विजय यादव सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे जबतक लोग बचाने के लिए दौड़े तबतक दोनों नदी में डूब गये। लोगों ने दोनों बालकों का शव नदी से बाहर निकाला और परिवारीजनों को सूचना दिया। बच्चों की मौत हो जाने से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
133
इसे भी पढ़े बिजली विभाग के नोटिस से भड़कीं दुर्गा पूजा कमेटियां, अब नहीं लाएंगे मां दुर्गा की प्रतिमा
previous post