चोरी के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद की पूराकलंदर थाना पुलिस ने चोरी के जेवरात के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस शुभम जैन और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने जीवपुर मोड़ से बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बछरामपुर निवासी अरुण उर्फ लहुरी तथा अमरनाथ को पकड़ा किया है। पूछताछ में इन्होंने सात मार्च की रात थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी की वारदात कबूल की है।

इनकी निशानदेही पर घर से चुराया गया जेवरात सोने की दो तीनतला झुमकी,एक माथ टीका,एक नथुनी की लर तथा चांदी की दो सेट वाली बिछिया,दो पावजेब,एक करधन व हाथ का दो गुलहरा बरामद हुआ है।

इसे भी पढ़े  सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya