बारह बीघा जमीन बनीं रिटायर्ड अमीन की हत्या का कारण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या का किया खुलासा, मुख्य अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार

अयोध्या। बुधवार को रिटायर्ड अमीन हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। थाना तारून क्षेत्र में 12 बीघा जमीन रिटायर्ड अमीन की हत्या का कारण बन गई। मामले में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया है। मुख्य अभियुक्त कृष्णावती व उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी कृष्णा कुमारी के बेटे अरविंद यादव व आदर्श सिंह को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।थाना तारुन के बारा गांव में 25 मई को सुबह ट्यूबवेल पर सो रहे कर्मराज यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

मृतक के पुत्र दिनेश ने अपने चचेरी भाभी कृष्णावती उसके पुत्र अरविंद यादव आलोक तिवारी व आदर्श सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने कृष्णावती व उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपी अरविंद यादव का आदर्श सिंह को भी पुलिस कस्टडी में लेकर मामले की गहनता से पूछताछ कर रही है।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि कृष्णावती के ससुर से मृतक करमराज यादव ने 12 बीघे जमीन बैनामा करवा ली थी। जब कृष्णावती के ससुर की मौत हो गई तो कृष्णावती मृतक कर्मराज यादव से अपना हिस्सा मांगने लगी लेकिन कर्मराज यादव ने हिस्सा देने से मना कर दिया जिसके बाद कृष्णावती उसके पुत्र अरविंद यादव ने हत्या का प्लान बना लिया।

अरविंद यादव ने अपने दो दोस्तों के साथ ट्यूबवेल पर सो रहे रिटायर्ड अमीन करमराज यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने कृष्णावती और उसके बेटे के दोस्त आलोक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कृष्णावती की बेटे अरविंद यादव और आदर्श सिंह को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया है जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya