राम मंदिर का निर्माण कार्य की ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरें

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पत्थरों के ब्लॉक से किया जा रहा फर्श का निर्माण कार्य

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद से अयोध्या में मंदिर का निर्माण लगातार जारी है। गुरूवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कुछ तस्वीरें जारी की है इन तस्वीरों में साफ तौर पर पता चल रहा है कि किस तरीके से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। अयोध्या में 70 एकड़ की भूमि में राम जन्मभूमि परिसर का निर्माण कार्य चल रहा है। तस्वीरों में साफ तौर पर दिख रहा है कि पत्थरों के ब्लॉक से फर्श का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इससे पहले गर्भ गृह पर चबूतरे का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जहां रामलला विराजमान थे। गर्भ गृह पर ऊंचे चबूतरे के निर्माण के बाद ही फर्श का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।  फिलहाल मंदिर के शेष हिस्सों में फर्श का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।

बताते चलें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 तक श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर खोलने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के साथ मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेजी से हो रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 पत्थरों की खेप रामलला के परिषद तक पहुंच चुके हैं। आवश्यकतानुसार इन पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदिर के निर्माण कार्य के लिए पत्थर को तराश कर रखे जा रहे हैं। बंसी पहाड़पुर में मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थर की आपूर्ति की बाधा भी खत्म हो चुकी है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा के अनुसार मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है प्लिंथ निर्माण के कार्य को पूरा किया जा रहा है जिसे जून माह तक समाप्त होने के बाद मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को लगाए जाने का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya