रामलला के दर्शन अवधि को बढ़ाने से ट्रस्ट ने किया इनकार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सुरक्षा कारणों की वजह से दर्शन की अवधि को बढ़ाना संभव नहीं : चम्पतराय

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर के अस्थाई मन्दिर में विराजमान रामलला के दर्शन की अवधि को बढ़ाने की बात से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अभी सहमत नहीं है। ट्रस्ट महासचिव का मानना है कि सुरक्षा की दृष्टि से भी अवधि को बढ़ाया नहीं जा सकता। सिर्फ दिन में ही भक्तों को राममंदिर में रामलला के दर्शन करने की इजाजत होगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने अयोध्या में पुरानी आतंकी घटनाओं और साजिशों का हवाला देते हुए रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ाने से मना कर दिया।उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से रामलाल के दर्शन की अवधि को बढ़ाना संभव नहीं है। सभी कठिनाइयों को समझने की जरूरत है। राम जन्मभूमि की स्थितियां हनुमानगढ़ी व कनक भवन जैसी नहीं है। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी की सुरक्षा, जनता की सुरक्षा और स्थानीय नागरिकों का जीवन सर्वोपरि है।

सुरक्षा कारणों से सिर्फ और सिर्फ दिन में ही दर्शन हो सकता है। गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने सोमवार को अयोध्या का दौरा किया था। रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए। जिसमें रामलला के दर्शन की समय सीमा बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya