ट्रस्ट अध्यक्ष ने सोना,चांदी व नकदी महासचिव को सौंपा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

राम भक्तों से ट्रस्ट अध्यक्ष को मिला था एक कुंतल चांदी, सोना व एक लाख का चेक

अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने ट्रस्ट को एक कुंतल चांदी व सोना सहित एक लाख का चेक सौंपा है। जिसे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने स्वीकार किया है।राम मंदिर निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में चांदी व सोने राम भक्तों के द्वारा समर्पित किए जा रहे हैं वहीं पिछले कई महीनों से महंत नृत्य गोपाल दास के पास राम भक्तों द्वारा आ रहे चांदी व सोने की खेप ट्रस्ट को सौंपा है यह चांदी लगभग 1 कुंटल बताया जा रहा है तो वही कुछ सोने भी इस दान में शामिल हैं इसके साथ ही एक लाख का चेक व नकद धनराशि भी ट्रस्ट को समर्पित किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है। कि राम मंदिर निर्माण को लेकर पिछले 2 महीने से ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के पास आ रहे राम भक्त कुछ ना कुछ भेज दे रहे थे विशेष रुप से चांदी दे रहे थे। वही मणिराम दास छावनी के पुजारी दिवंगत बजरंग दास ने भी मंदिर निर्माण के लिए 40 किलो के चांदी के ईंट दी थी ऐसे ही 10 किलो 1 किलो 5 किलो कुल मिलाकर एक कुंटल चांदी रखी थी और सोने के दान भी थे जिसे आज सुरक्षित रखने के लिए ट्रस्ट को सौंपा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya