गोवंशों से भरा ट्रक दूसरे ट्रक से भिड़ा, 16 गोवंश बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रुदौली। मंगलवार को पुलिस ने एक ट्रक से चोरी छिपे जा रहे 16 गोवंशीय पशुओं को ट्रक सहित बरामद किया है। दरअसल दो ट्रकों की आपस मे भिड़ंत के बाद ये पोल खुली।ट्रक का बन्द पर्दा खुलते ही पुलिस के होश उड़ गए।मौके से ट्रक चालक व क्लीनर फरार बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली गांव के पास अयोध्या की ओर जा रहे दो ट्रक आपस मे भिड़ गए।टक्कर इतनी जोर थी कि आगे चल रहा ट्रक पटरी से नीचे उतर गया।जबकि पीछे वाला ट्रक टक्कर मार कर फरार हो गया।सूचना पर पहुचे हाइवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह ने ट्रक व ट्रक पर लदे 16 गोवंशीय पशुओं को कब्जे में ले लिया।ट्रक पर लदे 16 गोवंशीय पशुओं में से एक की मौत भी बताई जा रही है।पटरंगा थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह ने बताया कि बरामद गोवशो को जैसुखपुर गोशाला में छोड़ दिया गया।पकड़े गए ट्रक व अज्ञात चालक के खिलाफ जांच की जा रही है।कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े  एमएसीटी व्यवस्था वापस होने तक बाल नहीं कटवाएंगे पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya