आग का गोला बनी ट्रक, ट्रैक्टर भी जला, दो घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर बारुन बाजार में पलटा मक्का लदा ट्रक

मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार में सोमवार रात एक बड़ी दुर्घटना हुई। रात 8ः55 बजे फोरलेन पर एक मक्का लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक पर लदा कई टन मक्का जलकर राख हो गया। ट्रक की चपेट में आने से एक ट्रैक्टर भी पूरी तरह जल गया। हादसे में ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए।चौकी प्रभारी बारुन बाजार अविनाश प्रताप सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। स्थानीय निवासी अनिल गुप्ता के अनुसार, फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना के 50 मिनट बाद पहुंची। उनका कहना था कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती तो ट्रक और ट्रैक्टर को बचाया जा सकता था।

घटना के थोड़ी देर बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी और प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर रतन शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद सड़क की एक लेन पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने फोरलेन को वन-वे करके यातायात को बहाल करवाया।सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर विलंब से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को बुझाते हुए उस पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय विद्युत आपूर्ति नहीं थी,जिससे स्थानीय लोग चाह कर भी आग को नहीं बुझा पाए।दुर्घटना के के बाद फोर लेन पर हजारों की भीड़ इकट्ठा रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya