आजादी के अमृत महोत्सव में निकाली गई तिरंगा यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गुरु नानक एकेडमी में रोपित किए गए पौधे

अयोध्या।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उसरू स्थित गुरुनानक एकेडमी से मोटरसाइकिल, साइकिल व पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम का जयघोष किया यह तिरंगा यात्रा उसरू से निकलकर नाका, हनुमानगढ़ी, मकबरा, फतेहगंज चौराहा होते हुए सिविल लाइन जाकर समाप्त हुई। जहां पर सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। उन्हें नमन किया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूक भी किया गया सभी से अधिक से अधिक घरों में तिरंगा लगाने की अपील भी बच्चों द्वारा की गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों को बच्चों और शिक्षकों द्वारा तिरंगा वितरित किया गया। गुरु नानक एजुकेशन सोसाइटी के सीईओ अमनदीप सिंह विशी ने कहा कि सड़कों पर अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया और जोशो-खरोश से लगाए जा रहे भारतमाता के जयकारे यह आभास करा रहे थे कि हर व्यक्ति तिरंगे और भारतमाता के सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिए संकल्प ले रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विजय पताका सारी दुनिया में चहुंओर फहरा रही है।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। । इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नानक एजुकेशन सोसाइटी के सीईओ अमनदीप सिंह, गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी के सचिव प्रतिपाल सिंह पाली, प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप मल, रजनी शुक्ला, निखत अख्तर,पूनम त्रिपाठी, सभाजीत मिश्र,छवि गावरी आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya