कलेक्ट्रेट परिसर से निकाली गयी तिरंगा यात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज के बिक्रय केन्द्र का डीएम ने किया उद्घाटन

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया जाना है, जिसके अन्तर्गत जनपद अयोध्या में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कर्मचारियों/आम जनता की सुविधा हेतु विकास भवन परिसर में स्थापित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित कराये जा रहे राष्ट्रीय ध्वज की बिक्रय केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित बिक्रय केन्द्र का उद्घाटन किया गया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा बिक्रय केन्द्र के माध्यम से आम जनमानस को न्यूनतम मूल्य 25 रू0 प्रति ध्वज की दर से बिक्रय की जा रही है। इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह द्वारा रंगोली बनाकर आम जनमानस को 15 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया गया

जिलाधिकारी द्वारा सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ‘‘भारत माता की जय’’ उद्घोष के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी जिसमें मुख्य रूप से डीएम नितीश कुमार, सीडीओ अनिता यादव, सीएमओ अजय राजा, एसपी सिटी विजय पाल सिंह, परियोजना निदेशक आर0पी0 सिंह, जिला विकास अधिकारी उपेन्द्र पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह, धीरेन्द्र यादव, दीपक कुमार सेन, उपेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह, सरिता एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में इसी प्रकार रैली निकाल कर जनता को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के महत्व के विषय में जागरूक करने के निर्देश दिये गये एवं अनिवार्य रूप से सभी को झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए राष्ट्र ध्वज का सम्मान बनाये रखने के निर्देश दिये।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya