आजादी के अमृत महोत्सव में गली-मोहल्लों में लहराया जायेगा तिरंगा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-90 बस्तियों 107 छोटी बस्तियों में होगी भारत माता की पूजा : गिरीश पति त्रिपाठी

अयोध्या।  आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का कार्यक्रम 19 नवंबर 19 दिसंबर तक विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी से जुड़े अमर शहीदों, महापरुषों और स्थलों को याद किया जाएगा। जनपद के 465 स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के महानगर संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने दी।

उन्होंने ने बताया कि इस कार्यक्रम में 90 बस्तियों 107 छोटी बस्तियों में भारत माता की पूजन की व्यवस्था होगी। तीन प्रचार रथो के माध्यम से शहीदों की गाथाओं को पूरे नगर में जगह-जगह घुमाया जाएगा। 5 दिसंबर को 465 जगहों पर भारत मां का पूजन व्यवस्था की गई है।जिसमे ऐतिहासिक स्थलों पर घटनाओं के पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जाएगा। उसकी भावनाओं से जुड़ने का प्रयास होगा। महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि18 दिसम्बर को सूर्य कुंड पर एक शाम शहीदों के नाम पर 11000 दीपक और श्रद्धांजलि दी जायेगी।

19 दिसंबर को होगा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे 75 हज़ार से अधिक लोग वंदे मातरम का वंदन करेगे।और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि दी जाएगी।कार्यक्रम का कुशल संचालन के लिए 25 लोगों की समिति बनाई गई हैं।

इसे भी पढ़े  सड़क पर करें नियमों का पालन, नहीं पड़ेगी किसी के त्योहार में खलल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya