नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाला गया तिरंगा मार्च

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सीएए के समर्थन में व राष्ट्रवाद के जयघोष के साथ विभिन्न समाज के प्रतिनिधि, महिलाएं व राजा राममोहन गर्ल्स पीजी कालेज की छात्राएं, 100 मीटर लम्बा तिरंगा के साथ एक किलोमीटर लम्बे जलूस में मौजूद जनसैलाब, जीआईसी के मैदान से नागरिकता संसोधन के समर्थन में लोक कल्याण मंच के तत्वाधान में मार्च निकला। जलूस तहसील, गांधी पार्क, रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से होते हुए नरेन्द्रालय में समापन हुआ। जीआईसी के मैदान में इससे पहले एक सभा हुई। जिसमें सीएए के विषय में जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में अपेक्षाओं को पूरा किया। अगले पांच साल में आकाक्षांओ को पूरा किया जायेगा। धारा 370 समाप्त हो गयी। राममंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी आ गया। शांति व्यवस्था कायम रही। विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया। उन्होने कहा कि विपक्षी दलों की कुछ सरकारें सीएए को लागू नहीं करने की बात कह रही है। देश संविधान से चलता है। यह कानून संसद से पास है। हर प्रदेश में यह लागू होगा। महात्मा गांधी ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान से अगर कोई अल्पसंख्यक हिन्दू, पारसी, जैन व इसाई भारत आता है तो उसके रोजी रोटी की जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। नेहरु लियाकत समझौते में किसी के साथ उत्पीड़न न होने की बात कही गयी थी परन्तु पाकिस्तान में 23 प्रतिशत अल्पसंख्यक आज 3.7 प्रतिशत हो गये। डा चैतन्य ने कहा कि संसद के पास कानून की खिलाफत राजनैतिक दल क्यों कर रहे है। डा सत्येन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि 2014 से पहले आये लोगो को नागरिकता प्रदान की जा रही है। यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है। एचसीजे की प्रबन्ध निदेशिका शिक्षा जैन ने कहा कि नागरिकता कानून 1955 में लागू किया गया था। इसमें समय के अनुरुप संसोधन किया गया है। किसी के बहकावे में न आकर कानून के विषय में पढ़कर जानकारी हासिल करें। बब्लू खान ने कहा कि मुस्लिम समाज को भ्रमित करके दंगा भड़काने का काम कांग्रेस ने किया। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा पूरी व्यवस्था की देखरेख अपनी टीम के साथ करते रहे। जलूस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यवाह डा अनिल मिश्रा, प्रान्त विद्यार्थी प्रमुख रमापति, विभाग प्रचारक संजय, विभाग कार्यवाह रामकुमार राय, जिला कार्यवाह वेद प्रकाश, सह जिला कार्यवाह आनंद, डा आलोक सिंह, सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, शोभा सिंह चौहान, रामचन्दर यादव तथा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, सेवानिवृत्त प्रो कृष्ण मुरारी सिंह, डा अमित सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, रीना द्विवेदी, स्मृता तिवारी, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, ज्ञानी गुरमीत सिंह खालसा, सिंधी समाज के मुखिया वरियल दास नानवानी, विश्व प्रकाश रुपन, सुप्रीत कपूर, पीएन राय के साथ आरएसएस, विहिप, भाजपा, विद्यार्थी परिषद, सक्षम, अधिवक्ता परिषद, इतिहास संकलन, सेवा भारती, विद्याभारती समेत विभिन्न समाजिक संगठनों की मौजूदगी बैनर के साथ रही

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya