अवध विश्वविद्यालय के भवनों व विभागों में फहराया गया तिरंगा

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने निकाली प्रभात-फेरी

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को मुख्य परिसर सहित शैक्षणिक विभागों में तिरंगा झंडा लगाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो0 अजय प्रताप सिंह, कुलसचिव उमानाथ, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारियों ने प्रातः 7 बज से कौटिल्य प्रशासनिक भवन व सरदार वल्लभभाई पटेल (प्रशासनिक भवन) में तिरंगा झंडा लगाकर शुरूआत की। दूसरी ओर विवि सलाहकार अध्यक्ष प्रो0 सिंह सहित अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने परिसर के दीक्षा भवन तक हाथ में तिरंगा लिए प्रभात फेरी निकाली गई।

इस दौरान भारत माता व वंदे मातरम् की जयघोष के साथ विभिन्न विभागों के भवनों पर तिरंगा झंडा लगाया। मौके पर प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने समस्त शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को आजादी के अमृत महोत्सव को स्मरणीय बनाने के लिए हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता के साथ गौरव का प्रतीक है। यह लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है। वहीं कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज शक्ति, साहस, शांति व सत्य का प्रतीक है।

दूसरी ओर व्यवसाय प्रबन्ध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह के नेतृत्व में विभाग के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ हाथ में झंडा लिए भारत माता की जय के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा नाका हनुमानगढी होते हुए मुख्य परिसर में समाप्त हुई। इसमें विश्वविद्यालय के एन0सी0सी0 कैडटों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान चलते फिरते राहगीर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ध्वज को सलाम करते हुए भारत माता की जय का उद्द्योष किया। इसके अतिरिक्त प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा की अगुवाई में एन0सी0सी0कैडेटों व छात्र-छात्राओं ने हर-घर तिरंगा जागरूकता अभियान से कौशलपुरी कालोनी में जाकर लोगों को तिरंगा भेट किया।

इसे भी पढ़े  पुलिस ने किया दलित युवती हत्याकांड का खुलासा

इस अभियान में प्रो0 आरके तिवारी, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 आरके सिंह, प्रो0 राजीव गौण, प्रो0 रमापति मिश्र, प्रो0 अनूप कुमार, डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव, डॉ0 सुरेन्द्र मिश्र, डॉ0 डीएन वर्मा, डॉ0 शशि सिंह, डॉ0 नीलम सिंह, डॉ0 अजय कुमार सिंह, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 दिलीप सिंह, डॉ0 स्वाति सिंह, डॉ0 साक्षी सिंह, डॉ0 निमिष मिश्रा, डॉ0 श्रीश अस्थाना, डॉ0 आशुतोष पाण्डेय, डॉ0 रामजीत सिंह यादव, डॉ0 आशीष पटेल, डॉ अंशुमान पाठक, डॉ0 रामजी सिंह, डॉ0 हर्षवर्धन, डॉ0 संजीत पाण्डेय, डॉ0 विवेक उपाध्याय, डॉ0 सूरज सिंह, डॉ0 कपिल देव, डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 मोहन तिवारी, गिरीशचंद्र पंत, आशीष मौर्या, सुरेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya