रसूलन बीबी को दी गयी श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। माॅ शान्ति सेवा फाउण्डेशन, बेनीगंज कार्यालय पर कार्यकारिणी की बैठक में परम्वीर चक्र से सम्मानित शहीद वीर अब्दुल हमीद जी की पत्नी रसूलन बीबी को फाउण्डेशन संस्थापक बंसत राम व सदस्यों द्वारा भावभिनी श्रद्धांजलि दी। बैठक में फाउण्डेशन के प्रथम वर्षगांठ पर प्रकाशित होने वाली समाजिक कार्यो एवं महिला जगरूकता को समर्पित प्रथम पत्रिका के प्रकाशन सहित विभिन्न मुददों पर चर्चा हुयी बैठक में अध्यक्षता कर रहें राम सुरेश शास्त्री को सा0 संरक्षक के तौर पर फाउण्डेशन में शामिल किया गया सभी सदस्यों ने राम सुरेश शास्त्री का स्वागत किया एवं अध्यक्ष ने बताया कि अगली बैठक में सदस्यों को पद वितरण भी किया जायेगा । बैठक में फाउण्डेशन सदस्य श्रीमती नेहा कुमारी, शोभाराम, विनय प्रकाश मौर्य , श्रीमती प्रतिमा कुमारी, प्रदीप कुमार, एवं अखिलेश कुमार उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े  अयोध्या में 36 आंगनबाडी केन्द्रों व 04 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya